फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वितरक बनाने के नाम पर दो लाख की ठगी

Wed, 12 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के मेजर चौराहे पर बीज भंडार की दुकान चलाने वाले फिदा वारिस से निजी कंपनी की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर कोतवाली की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिदा वारिस ने बताया कि एक निजी कंपनी के एरिया सेल्स अधिकारी प्रेम नाथ चौधरी निवासी फालीपुरवा तिकोनीबाग जिला बहराइच व कंपनी के सेल्स हेड यूपी राम प्रकाश निवासी अड्डा मेधावली विसाईवार सादाबाद हाथरस उसके पास आए और खाद व दवा की कंपनी का फ्रेंचायजी दिलाने का प्रस्ताव दिया। सिक्योरिटी मनी के लिए उससे एक खाते में दो लाख रुपए भी स्थानांतरित कराए। पैसा देने के बाद जब उन लोगों से फ्रेंचायजी के लिए कहा तो वे लोग आनाकानी करने लगे। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि फिदा वारिस की तहरीर पर सेल्स अधिकारी प्रेमनाथ चौधरी व सेल्स हेड यूपी राम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें