बलरामपुर में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव
बलरामपुर। जिले में सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नयानगर बलरामपुर, टिकुइया उतरौला, सेमरी गैसड़ी व सिसई गैसड़ी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। सोमवार को एक कोरोना मरीज की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले मरीज को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1961 हो गई है। 1888 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 41 है।