फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आर्थो सर्जन सहित चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, वेतन रोकने का निर्देश

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आर्थो सर्जन व ईएमओ सहित चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने का निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। जहां ईएमओ डॉ. कुशल वर्मा अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने डायलिसिस यूनिट, डेंगू वार्ड व पैथालॉजी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेएसवाई के बारे में जानकारी ली। वार्डों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। निरीक्षण के दौरान आर्थो सर्जन डॉ. राकेश कुमार पांडेय, एएनएम सुनीता चौधरी व स्टाफ नर्स अर्चना दूबे गैरहाजिर मिलीं। सीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि अर्चना दूबे नाइट ड्यूटी करेंगी। सीएमओ ने सीएमएस को गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के समय सीएमओ के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं डॉ. अरविंद कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें