बलरामपुर। जिला युवा बार संघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष व महामंत्री पर चार-चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन किया है। शेष पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
चुनाव अधिकारी अभय शेखर सिंह गुंजन तथा सहायक चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र पांडेय, सीबू हसन व मनीष गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शुक्ल, अरविंद सिंह आशू, आशीष प्रताप सिंह व अटल शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महामंत्री पद पर समय कुमार मिश्र, रणेंद्र नाथ त्रिपाठी, शिवयोगी शुक्ल व ओमप्रकाश यादव ने नामांकन पत्र भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकनाथ मिश्र व दुर्गाप्रसाद यादव के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशी शाम तीन बजे तक नाम वापसी कर सकेंगे। आठ दिसंबर को सभी पदों पर मतदान कराया जाएगा।