बलरामपुर। सादुल्लाह नगर थाने की पुलिस ने 39 बोटा सागौन की लकड़ी के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में कुछ लोग सागौन के हरे पेड़ काट रहे थे।
पेड़ काटने का परमिट मांगा गया तो वे नहीं दिखा सके। मौके से धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू, राजू उर्फ राजकुमार, कमलेश व राम बिहारी को गिरफ्तार कर 39 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की गई। बरामद लकड़ी, दो कुल्हाड़ी तथा दो अदद लकड़ी काटने की मशीन सीज करके चारों अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।