फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निकाय चुनाव के लिए उड़न दस्ता व निगरानी टीमें गठित

Sat, 08 Apr 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता व निगरानी टीमों का गठन किया गया है। टीमें मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने, नगद धनराशि के वितरण, शराब का वितरण, कोई संदेहास्पद वस्तु व शास्त्रों इत्यादि की आवाजाही की रोकथाम करेंगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि नगर पालिका भिनगा में उड़नदस्ता दल में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार भिनगा प्रांजल त्रिपाठी, सीडीपीओ अभिषेक मिश्र व पशु चिकित्साधिकारी हरिहरपुररानी प्रतीक सिंह गौतम को तैनात किया गया है। इसमें पुलिस अधिकारी के रूप में कोतवाली भिनगा के उप निरीक्षक विशाल शुक्ला, हरदत्त नगर गिरंट के एसआई विनोद कुमार, सिरसिया के एसआई अमीनुद्दीन अंसारी को तैनात किया गया है। नगर पंचायत इकौना में भी टीम गठित कर दी गई र्है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक मजिस्ट्रेट के साथ तीन-तीन सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है। उड़नदस्ता टीमें वाहनों व व्यक्तियों की जांच करेंगी। जांच के दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। सीडी तैयार कर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिदिन की कार्रवाई का विवरण जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य सचिव मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन



निगरानी दल की जिम्मेदारी
निगरानी दल की टीमें चेक पोस्ट बनाएंगी। जो अपने क्षेत्र में लाए जाने वाली नकदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु, शस्त्रों इत्यादि की निगरानी रखेंगी। निगरानी दलों की लोकेशन समय-समय पर बदली जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे से दो लाख सेे अधिक नकदी पाई जाती है और उसका कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नही किया जाता है तो वह जब्त कर ली जाएगी। यह माना जाएगा कि इसका प्रयोग मतदाताओं को प्रलोभन देने में किया जा सकता है। इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें