फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 43 प्रतिभागियों को दिया गया फ्लोरी कल्चर का प्रमाण पत्र

Wed, 29 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभाग में संचालित फ्लोरी कल्चर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण लेने वाले बीएससी तृतीय वर्ष के 43 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ. राजीव रंजन ने किया। तुलसीपुर विधायक ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में कार्य कुशलता का विकास होता है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से सर्टिफिकेट कोर्स की उपयोगिता के बारे में चर्चा की। डॉ. मोहम्मद अकमल ने फ्लोरी कल्चर के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव महेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विपिन तिवारी, राहुल यादव, श्रवण कुमार, अजय श्रीवास्तव, सौम्या शुक्ला, राशि सिंह व धर्मेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें