फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अस्पताल में मरीजों की बाढ़, 200 लोग बीमार

Mon, 08 May 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बदलते मौसम में बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। सोमवार को 450 से अधिक मरीज इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे, जिसमें 200 से अधिक लोग बुखार व खांसी से पीड़ित थे। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सकीय सलाह, जांच व दवाओं के लिए मरीज लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

खून जांच व अल्ट्रासाउंड कराने वाली महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीज बिना दवा लिए ही वापस लौट गए। उतरौला निवासी राधेश्याम गंभीर हालत में चिकित्सालय पहुंचे। बताया कि दो दिन से बदन तप रहा है। स्थानीय डॉक्टर के इलाज से ठीक न होने पर यहां लाए गए। संतोष कुमार, छोटका व संदीप ने बताया कि तीन दिन से खांसी व बुखार हो रहा है, उसी की दवा लेने आए हैं। बाबू राम ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार पिता को इमरजेंसी में दिखाया था, उन्होंने फिजीशियन के पास रेफर कर दिया।


दो घंटे इंतजार के बाद भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड

अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर महिलाएं धक्का-मुक्की करती नजर आईं। रजिया बानो ने बताया कि सुबह 9.45 बजे पर्चा जमा किया था, एक घंटे होने को है, अभी तक नंबर नहीं आया। लक्ष्मी ने बताया कि डेढ़ घंटे लाइन लगने के बाद कर्मचारी ने कोरोना जांच कराने के लिए बाहर भेज दिया था, अब फिर से मेरा पर्चा नीचे हो गया है। शफीकुन निशा, पप्पू, अमर, राजेश व किरन ने बताया कि अबतक जांच नहीं हुई है।
विज्ञापन


सभी मरीजों का हो रहा उपचार
सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उनका उपचार करने में थोड़ी परेशानी होती है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें