पांच और मिले पॉजिटिव, नौ हुए डिस्चार्ज
बलरामपुर। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा नगर क्षेत्र में तीन और चमरुपुर श्रीदत्तगंज व सोनपुर गैसड़ी में एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को 9 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1817 हो गई है जिनमें से 1709 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 77 है।