फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 24 Jun 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में अवकाश के दिन भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले के नौ सामुदायिक व 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भव: मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1,385 मरीजों का उपचार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में निरीक्षण के दौरान पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने आयुष्मान भव: मेले की हकीकत परखने के लिए तुलसीपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। पांच स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के नदारद मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान को निर्देश दिया कि आयुष्मान भव: मेले में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को लू से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाए। इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें