फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पांच करोड़ की मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट शुरू

Mon, 15 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का असर अब दिखने लगा है। सोमवार को पांच करोड़ की लागत वाली मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर दी गई है। इससे यहां पर प्रति घंटा एक हजार लीटर दूध की पैकेजिंग की जाएगी। वैसे अब तक धरातल पर 105 करोड़ रुपये का निवेश उतर चुका है। विभाग सितंबर तक 388 करोड़ के निवेश को जमीं पर उतारने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



शहर के शारदाकुंज में केसरी गोशाला एवं डेयरी में नवनिर्मित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ छोटी छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी महंत कमल नयनदास शास्त्री ने किया। संस्था की आभा सिंह व अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि इस यूनिट से करीब 400 पशुपालकों को रोजगार मिलेगा। 1000 लीटर प्रति घंटा दूध की पैकेजिंग की जाएगी।


यूपी इंवेस्टर्स समिट में शामिल इस प्लांट की लागत पांच करोड़ रुपये है, पहले चरण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू किया गया है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्न मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, नगरपालिका बलरामपुर अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन






सितंबर तक 388 करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी
उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय का कहना है कि जिले में 69 निवेशकों के 388 करोड़ के निवेश को सितंबर तक जमीं पर उतारने की तैयारी की गई है। वैसे अब तक 1900 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया जा चुका है। अब तक 105 करोड़ का निवेश जमीं पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें