फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर में लगी आग, नकदी व कपड़े जले

Mon, 31 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भुजेहरा गांव में लगी आग से जला घर गृहस्थी का सामाना।
विज्ञापन
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सदर तहसील के भुजेहरा गांव में रविवार को दोपहर 12 बजे एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखे पांच हजार नकदी सहित राशन व कपड़े जल गए। परिवार बेघर हो गया है। ग्राम भुजेहरा निवासी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि उनके छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन करके उच्चाधिकारियाें को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही पीड़ित को सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें