बलरामपुर के टिकुलीगढ़ गांव के पास जंगली में आग। संवाद
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सोहेलवा जंगल के बनकटवा रेंज टिकुलीगढ़ पश्चिमी बीट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों को जंगल के पास ज्वलनशील पदार्थ न फेंकने की सलाह दी गई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि टिकुलीगढ़ पश्चिमी बीट में आग लगने पर तुरंत दमकल को सूचना दी गई। रेंजर बनकटवा सत्रोहन लाल व वन दरोगा जीवरक्खन प्रसाद ने कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाई। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जंगल के पास बसे लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। (संवाद)