बलरामपुर। कुआनों जंगल में सागौन के पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बालपुर बीट वन दरोगा श्रवण कुमार सिंह ने नौ दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर रात करीब 11 बजे बालपुर बीट के कक्ष संख्या छह में जंगल से आरा चलने की आवाज सुनाई दी। टीम को लेकर पहुंचे और टाॅर्च जलाया तोजनपद गोंडा के ग्राम भालिवा कटहर उकरहवा मनकापुर निवासी शिव सरन चौहान व वेनीजोत बल्लीपुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा निवासी विनय प्रताप सिंह उर्फ बीनू के साथ दो अज्ञात लोग सागौन के पेड़ काट रहे थे। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर चारो आरोपी भाग गए। टाॅर्च की रोशनी में दो लोगों की पहचान हो सकी, जबकि दो को नहीं पहचाना जा सका। मौके पर सागोन के तीन पेड़ कटे पाए गए, जिसे कुआनों रेंज में लाकर रख दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही है।