फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से खेतों में भरा पानी, गिरीं फसलें

Sat, 05 Oct 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
महराजगंज तराई में तेज बारिश व हवा से बर्बाद हुई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तराई क्षेत्र में शनिवार की भोर झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया। धान की फसलें गिर गई, जिससे किसानों की समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन

शनिवार की भोर एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। महराजगंज तराई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के कारण बदलपुर, परसिया कला, छतुवापुर, गुलरिहा, रुद्रपुर, कदैला, साहेब नगर आदि गांव में धान की फसल गिर गई। किसान रफातुल्ला ने बताया कि लगभग 10 बीघा धान तेज बारिश व हवा के कारण गिर गया है। खेत में पानी भरा होने के कारण फसल का नुकसान हो गया है। सुखदेव, अजीज, बबन ने बताया कि तेज हवा बारिश से उनकी भी धान की फसल गिर गई है। इस बारिश व तेज हवा से क्षेत्र में कई एकड़ धान की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें