फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फीडर में लगी आग, 20 गांवों की बिजली बाधित

Sat, 15 Apr 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर उपखंड में शनिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से देहात फीडर में आग लग गई। इससे करीब 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। देर शाम तक बिजली न आने के कारण करीब 10 हजार लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति शुरु कराने की मांग एक्सईएन पावर कॉर्पाेरेशन से की है।
विज्ञापन



ग्रामीण विनय मिश्र, शकील खान, सलमान खान, अरशद खान, मुन्ना पांडेय, मेराज खान व सगीर अहमद आदि ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप है। उपकेंद्र पर पता करने पर बताया गया कि देहात फीडर में आग लग जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने से दुर्गानगर, जरवा, भगवानपुर, चैनपुर, मदरहवा व जनकपुर सहित करीब 20 गांवों के लोग परेशान हैं।


बिजली न आने के कारण रोजेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपखंड तुलसीपुर में तैनात टेक्नीशियन रवि श्रीवास्तव ने बताया कि फीडर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें