फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अवैध वसूली के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। गन्ना क्रय केंद्र शिवपुरा में अव्यवस्था व अवैध वसूली को लेकर किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसान नरसिंह नारायन, देवनारायण, चंद्रकांत, नान बाबू, शिवराम, जमुना, लाल बहादुर ने बताया कि गन्ना किसानों से गन्ना उतारने के लिए 100 रुपये प्रति बैलगाड़ी वसूली जा रही है। किसानों के पास पैसे न होने पर गन्ना नहीं उतारा जाता है। तौल लिपिक गन्ने की वजन पर्ची नहीं देते हैं, जिससे किसानों को असुविधा होती है। किसान राजाराम, दीनबंधु, छोटूराम, सुनील कुमार, विक्रम ने शोषण का आरोप लगाया। राजेश कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि समस्याओं का निराकरण न होने पर आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें