फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किसानों ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग। ग्राम दुधरा में नवकृषि (ग्रीन टेक्नोलॉजी क्लस्टर) परियोजना से तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के लगभग 150 किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, हरित खेती की पद्धतियों और उन्नत कृषि प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता चौहान ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग, उनके लाभ और जलवायु परिवर्तन के दौर में टिकाऊ खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीकों को भी अपनाएं, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें