फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सास-बहु सम्मेलन में बताया परिवार नियोजन

Sun, 09 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीएचओ व एएनएम ने सम्मेलन में परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन का संसाधन भी वितरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अश्वनी ने कहा कि लोग बेटे व बेटी की शादी सही उम्र में करें। शादी के बाद नवदंपति को परिवार नियोजन अपनाते हुए पहला बच्चा कम से कम दो साल बाद करना चाहिए। पहले व दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर हो। इस अवसर पर एएनएम रोशनी, आशा किरन, पम्मी सिंह व रागिनी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें