बलरामपुर। महिला थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की बैठका का आयोजन किया गया। केंद्र पर गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र का एक मामला आया। आपसी मनमुटाव के कारण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी को समझाकर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया गया। परामर्श समिति के समझाने पर दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए साथ रहने का फैसला किया। इस अवसर पर परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला कांस्टेबल गुलअफ्सा बानो, पूजा व हेमा आदि मौजूद रहे। (संवाद)