फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटर में यश व हाईस्कूल में सक्षम अव्वल

Sun, 14 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईसीएसई व आईएससी बोर्ड ने रविवार को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इंटर की परीक्षा में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र यश श्रीवास्तव ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में इसी स्कूल के सक्षम श्रीवास्तव 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। परीक्षा परिणाम आते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रशासन एवं परिजनों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन




दोपहर तीन बजे आईएससी ने इंटरमीडिएट व आईसीएसई ने हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। परिणाम आते ही आईसीएसई बोर्ड के जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज बलरामपुर एवं स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में गतिविधियां तेज हो गईं। शिक्षक एक-एक बच्चों के रिजल्ट का मिलान करने में जुट गए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जीसस एंड मैरी स्कूल का दबदबा रहा। इंटर में जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के यश श्रीवास्तव ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रभात तिवारी दूसरे एवं 92.3 प्रतिशत अंकों के साथ प्रांजल मिश्र तीसरे स्थान पर रहे।


हाईस्कूल की परीक्षा में भी जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के छात्र सक्षम श्रीवास्तव 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने। हंशिका सिंह 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा ऋषिदेव द्विवेदी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 136 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण रहे। इसी तरह हाईस्कूल में परीक्षा देने वाले सभी 178 परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक क्लाइव बटरफील्ड व प्रधानाचार्य कैथरीन बटरफील्ड ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन



आईसीएसई बोर्ड के दूसरे विद्यालय स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रियांशू आर्य पहले, 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ रिषभ सोनी दूसरे तथा 86 प्रतिशत अंकों के साथ वैभव शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अमन 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, शाहमीर खान व समृद्धि सिंह 83.7 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा पल्लवी 83 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रभा सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 68 एवं हाईस्कूल की परीक्षा में 67 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस एवं प्रशासक आरडब्लू फर्नांडीज ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें