फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टिकट को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी नजर

Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मैदान में उतरने के लिए दावेदारों की लंबी फौज है, लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों ने किसी का एलान नहीं किया है। सभी की निगाहें प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह कहते हैं कि पांचों निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों की स्क्रीनिंग करने के बाद सूची क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बुधवार को लखनऊ में प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। जल्द ही प्रत्याशियों का एलान हो जाएगा।


सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा का कहना है कि दावेदारों के नाम फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही दावेदारों का एलान कर दिया जाएगा। सपा विधायक डॉ. एसपी यादव का कहना है कि दावेदारों की अलग से गोपनीय पार्टी अपने स्तर से स्क्रीनिंग करा रही है।
विज्ञापन



बसपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल गौतम का कहना है कि पार्टी सभी निकायों में मजबूती से निकाय चुुनाव लड़ेगी। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम का एलान हो जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं, अब जब चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है, ऐसे में दावेदार टिकट के लिए राजधानी का चक्कर काट रहे हैं। कई दावेदारों ने तो वहां डेरा भी डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें