बलरामपुर। पुरानी बैठक का एजेंडा जारी न किए जाने सहित अन्य लंबित मांगों से नाराज सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज करने पर विवश होंगे।
संघ के मंडल उप महासचिव पंकज शर्मा व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र ने बताया कि 6 जुलाई 2023 को अधीक्षक अभियंता ड्रेनेज खंड गोंडा के साथ बैठक हुई थी। छह माह से अधिक समय बीत गया है लेकिन अभी तक बैठक की कार्यवृत्ति जारी नहीं की गई है। अधिशासी अभियंता की तरफ से जान बूझकर एसीआर न भेजे जाने से सदस्याें का स्थायीकरण नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष जीनत, अरूण कुमार सहित खंडीय अध्यक्ष, सचिव व अन्य सहायक अभियंता मौजूद रहे। संवाद