फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम : इंटरमीडिएट में बलरामपुर मंडल में अव्वल

Tue, 25 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा के लिहाज से पिछड़े बलरामपुर के मेधावियों ने एक बार फिर कमाल किया है। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बलरामपुर ने मंडल में इंटरमीडिएट में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट में प्रदेश की सूची में 40वां स्थान हासिल करने वाले बलरामपुर के 77.05 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि श्रावस्ती के 74.58, गोंडा के 72.44 व बहराइच के 68.34 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। वर्ष 2022 की परीक्षा में बलरामपुर को मंडल में दूसरा स्थान मिला था। उस वक्त 26 हजार 366 परीक्षार्थियों में से 23 हजार 754 ने परीक्षा पास की थी।


हाईस्कूल की परीक्षा में गोंडा को पहला व बलरामपुर को दूसरा स्थान मिला है। बलरामपुर के 90.75 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा में 16 हजार 571 परीक्षार्थियों में से 13 हजार 966 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। बीते वर्ष 84.28 प्रतिशत ही परिणाम था, इस बार इसमें छह फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कालर्स एकाडमी इंटर कॉलेज उतरौला की प्रबंधक डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि तराई में अब मेधावियों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें