फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: योग से रहें निरोग का सभी ने दिया संदेश

Wed, 21 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के चीनी मिल तुलसीपुर परिसर में योगाभ्यास करते क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व अन्य।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले भर में बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। जगह-जगह योग शिविर के आयोजन किए गए। अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सभी लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया। प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराते हुए लोगों को योग के फायदे बताए और नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। डीएम अरविंद सिंह, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व एडीएम प्रदीप कुमार ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में डीआईओएस गोविंदराम, डॉ. दिग्विजय नाथ, डॉ. आरएन सिंह, राकेश प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला व एलबी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ सिटी दरवेश कुमार की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। जिला कारागार में अंतरराष्ट्रीय कैदियों को योगाभ्यास कराया गया। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार व योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने जेलकर्मी व बंदियों को योग का महत्व बताया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में योग शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष आरती तिवारी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने योग शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। अतिथियों ने डॉ. कौशल्या गुप्ता, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एके भट्ट, अनूप सर्राफ, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश पाहवा, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, प्रदुम्न सिंह व अजय कुमार श्रीवास्तव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तुलसीपुर चीनी मिल में योग शिविर का शुभारंभ विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, एसडीएम मंगलेश दूबे व ईओ डॉ. संपूर्णानंद ने किया। उतरौला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। गैसड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर व पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में योग शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। योग शिविर में पचपेड़वा नगर पंचायत के चेयरमैन रवि वर्मा, धर्मेंद्र प्रताप कलहंस, मदन लाल जायसवाल व मोहम्मद अजीज आदि ने योगाभ्यास किया।

स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों में दिखा गजब का जोश
शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान व सूर्या फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने प्राकृतिक चिकित्सा व योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला बताई।
एमएलके महाविद्यालय में एनसीसी व एनएसएस की तरफ से योग शिविर का आयोजन किया गय। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व सूबेदार मेजर रामनिवास ने एनसीसी के कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर कैंप के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आसिम रूमी, समन्वयक राजेश जायसवाल व पीटीआई अध्यापक विजय सेनापति ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया।
पायनियर पब्लिक स्कूल में योग शिविर का शुभारंभ डॉ. एमपी तिवारी ने किया। वात्सल्य पब्लिक स्कूल व वात्सल्य इंटर नेशनल स्कूल में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य शिखा सिंह व समन्वयक सोनाली तिवारी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। बाबू हरिकांत स्मारक बालभारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने योग शिविर का शुभारंभ किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ व आनंदमय जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें