फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौनिहालों की बौद्धिक क्षमता का किया मूल्यांकन

Wed, 29 Nov 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नौनिहालों के बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन बुधवार को जिले के 131 प्राथमिक विद्यालयों में किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 131 डीएलएड प्रशिक्षुओं ने प्राथमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों का आंकलन किया। आंकलन के बाद उनका ऑनलाइन डाटा निपुण लक्ष्य ऐप पर फीड किया गया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी निपुण हुए या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए ब्लाॅकवार चयनित 946 स्कूलों में डायट के प्रशिक्षुओं को सर्वे के लिए लगाया गया है। स्मार्टफोन व टैबलेट के माध्यम से संबंधित स्कूल में नामांकित बच्चों के शैक्षिक स्तर का पता लगातार निपुण लक्ष्य एप पर विवरण अपलोड किया जा रहा है। खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के लिए संबंधित ब्लाॅक के एआरपी को जिम्मेदार माना जाएगा। प्रशिक्षु की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल व बच्चों को निपुण घोषित करते हुए कमजोर बच्चों को शिक्षित कर हिंदी व गणित में दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें