फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंस्पायर योजना के लिए नामांकन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ मंडल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक नवाचारी सोच को मंच देने वाली इंस्पायर मानक योजना 2026-27 के तहत नामांकनों ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार की शाम तक मंडल के छह जिलों से कुल 7,879 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। इसमें हरदोई से 2481, लखीमपुर खीरी से 2507, लखनऊ से 2045, उन्नाव से 1193, सीतापुर से 1091 और रायबरेली से 262 नामांकन हुए हैं। की निगरानी संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. प्रदीप कुमार की ओर से की जा रही है। योजना के तहत कक्षा छह से 12 तक के सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं अपने इनोवेटिव आइडिया जमा कर सकते हैं। इसके लिए हर स्कूल से पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर चयनित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये सहायता राशि मिलेगी। योजना के लिए नामांकन 15 जुलाई से शुरू हुए थे जो 15 सितंबर तक चलेंगे। पिछले सप्ताह तक लखनऊ से 345 नामांकन हुए थे अब यह आंकड़ा 2045 तक पहुंच चुका है। नोडल अधिकारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में नोडल व सह-नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें