फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जाम से मुक्ति के लिए बाजार से हटवाया अतिक्रमण

Wed, 24 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे के पास जेसीबी से हटवाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
बलरामपुर। जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बुधवार को भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। वीर विनय चौराहा से पूरबटोला पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों तरफ की पटरियों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व नगर कोतवाल विमलेश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम बुधवार की सुबह ही वीर विनय चौराहा पहुंच गई। यहां से चौक बाजार जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। टीम ने सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर अवैध रूप से रखी गईं पटरी दुकानदारों की चौकियों को हटवाकर जब्त कर लिया। इसके अलावा नालियों पर बनवाए गए अवैध छज्जे को तोड़ दिया गया। दुकानों के सामने लगे गए टीनशेड आदि को भी तोड़ दिया गया।
सदर एसडीएम ने बताया कि दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना वसूलने व विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर राज कुमार यादव व नगर पालिका के सफाई प्रभारी सुुरेश गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस एवं नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें