बलरामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 19 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कई निजी कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का साक्षात्कार लेकर नौकरी का ऑफर लेटर देंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई व अन्य ट्रेड में डिप्लोमा करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर नौकरी मिलेगी। मेले में युवाओं को सात से 23000 रुपये प्रतिमाह के अलग-अलग पदों के लिए चयनित किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने से पहले युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। युवाओं को सभी शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति, आधार कार्ड, फोटो व बायोडाटा लाना अनिवार्य है।