फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्कूल में ताला बंदकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहराबाजार (बलरामपुर)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात पुरुष कर्मियों के नवीनीकरण पर रोक लगाए जाने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को विद्यालय के गेट में ताला बंदकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर आदेश वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन



कस्तूरबा विद्यालय में तैनात पार्ट टाइम पुरुष कर्मचारी भानू प्रकाश सिंह, जयप्रकाश, धमेंद्र कुमार, सूर्यकांत व राजेन्द्र यादव ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि शासन की ओर से पुरुष कर्मचारियों के नवीनीकरण पर रोक लगाया जाना पूरी तरह गलत है। 16-17 साल नौकरी करने के बाद अब हम लोग कहां जाएंगे। हमारे परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। यदि हमें बाहर किया गया तो हम लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।


कई विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों की आयु 50 वर्ष से ऊपर है। ऐसे में इन कर्मचारियों को कहीं काम भी नहीं मिल सकता। शासन के इस आदेश से कई परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारियों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। कर्मचारियों के हित को देखते हुए शासन को अपने आदेश पर पुन: विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें