फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आपदा से पहले बचाव की तैयारियों को परखने पर जोर

Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। इग्नू व बलरामपुर चीनी मिल की तरफ से रविवार को आपदा प्रबंधन से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल सभागार में आयोजित गोष्ठी के माध्यम से चीनी मिल कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व आपदा प्रबंधन सलाहकार सचिन मदान ने बताया कि औद्योगिक आपदा मानव जनित आपदा का रूप है। इस आपदा को कम करने के लिए पहले से प्लान बनाना आवश्यक है। फैक्टरी में प्रयोग होने वाले रसायन और उसके नुकसान के संबंध में कर्मियों और आसपास के लोगों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आपदा से पहले प्रशिक्षण व तैयारियों को परखने पर जोर दिया। औद्योगिक आपदा के समय क्या करना चाहिए, इसके बारे में कर्मियों को जानकारी दी। इग्नू डायरेक्टर कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि चीनी मिल या अन्य औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जरूरी लेना चाहिए। इस अवसर पर चीनी मिल के जीएम कार्मिक राजीव अग्रवाल ने इग्नू के अधिकारियों और पूर्व आपदा प्रबंधक के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें