बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक पल्टूराम ने ऊर्जा मंत्री को एक पत्र लिखा है। इसमें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली की शिकायत करते हुए विद्युत आपूर्ति में सुधार कराए जाने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि इलाके में विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बस कागजों तक सिमटा है।
सदर विधायक ने बताया कि रेहरा, उतरौला ग्रामीण, जिगना, श्रीदत्तगंज, चमरूपुर, लिफ्ट कैनाल पूर्वी, गौरा चौराहा, हरिहरगंज, नरायनपुर व महुआ फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बदहाल है। विद्युत आपूर्ति की बदहाली के चलते कोई भी उद्योगपति यहां इंडस्ट्री या उद्योग नहीं लगाना चाहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर केवल कागजों तक सीमित बना है। उन्होंने बिजली की सप्लाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की मांग की। संवाद