फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो दिन से 36 गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Fri, 23 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। नेपाल सीमा से सटे 36 गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीण परेशान हैं। मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने के कारण लोग अपने परिजनों से बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी बिजली जाने का कारण केबल बाॅक्स में आई खराबी बता रहे हैं। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा से सटे नंदमहरा, शिवानगर, भंगहा कला, भचकहिया, टांगिया, रेहरा, कल्याणपुर, मदरहवा, बेलीखुर्द, गुलरिहा व पिपरहवा सहित 36 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार की सुबह से ही ठप है। ग्रामीण दीपक सिंह, समर बहादुर सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार व रमेश आदि ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं आई है। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने के कारण मोबाइल भी बंद हो गया है। रामगोपाल, रियाज अहमद, साजिद खान व वेदप्रकाश आदि ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चे परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन दो दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, अब अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया है। अवर अभियंता रामनरेश ने बताया कि फीडर का केबल बॉक्स खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। केबिल बाक्स की मरम्मत कराई जा रही है। इसके ठीक होते ही गांवों में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें