फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट, 15% तक बढ़ी मांग

Mon, 29 Jul 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी के सितम के साथ ही बिजली संकट बढ़ गया है। शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। जुलाई के पहले सप्ताह के सापेक्ष अंतिम सप्ताह में मांग 15 फीसदी तक बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

शहरी इलाकों के बीते तीन दिनाें से उपभोक्ता बार-बार ट्रिपिंग से जूझ रहे हैं। वीर विनय चौराहे के समीप वाले इलाकों में सोमवार की सुबह छह बजे से शाम को चार बजे तक कम से कम छह बार लाइन ट्रिप हुई। यही हाल, नहर बालागंज इलाके में भी हुई। पुरैनिया तालाब क्षेत्र में भी बिजली कटौती से लोग परेशान दिखे। कमल तिवारी, सौरभ, पंकज सहित अन्य का कहना था कि एक तो गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, दूसरा बिजली संकट। गौरा बाजार इलाके में करीब 12 बार लाइन ट्रिप हो रही है। यही हाल, उतरौला व तुलसीपुर में भी है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पहले बिजली की मांग सामान्य तौर पर 40 हजार मिलियन थी। गर्मी के कारण इसमें 15 फीसदी मांग बढ़ी है। हालांकि पावर कॉरपोरेशन इन दिनों जर्जर लाइनों की मरम्मत को लेकर विशेष अभियान चला रहा है।
फोन न उठाने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आपूर्ति को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण को लेकर रणनीति तैयार की गई। सभी एसडीओ, जेई उपभोक्ताओं को फोन उठाने के लिए कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें