फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें आज से

Tue, 21 Feb 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सुभागपुर-पचपेड़वा रेलवे लाइन के ब्रॉड गेज का काम पूरा होने व स्पीड ट्रायल के बाद बुधवार से इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस 22 फरवरी से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 23 फरवरी, ट्रेन संख्या 15068 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस अप 25 फरवरी व डाउन (15067) एक मार्च से चलेगी।
ट्रेन संख्या 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस डाउन 24 फरवरी व अप (11080) 25 फरवरी, गाड़ी संख्या 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस डाउन व अप (22200) 23 फरवरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस डाउन ट्रेन 27 फरवरी व अप ट्रेन (22922) 28 फरवरी से संचालित होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15707 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस डाउन ट्रेन 22 फरवरी व अप ट्रेन (15705) 23 फरवरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस डाउन ट्रेन पांच मार्च व इसकी अप गाड़ी (15009) चार मार्च से चलेगी। ट्रेन संख्या 15069 गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस अप व डाउन (15070) पांच मार्च, 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस अप चार मार्च व डाउन (15082) पांच मार्च को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें