जरवा। क्षेत्र के ग्राम जनकपुर के पास तुलसीपुर-जरवा मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत जनकपुर के प्रधान सगीर खान ने बताया कि गांव के रामदास (65) मंगलवार रात करीब 8:30 बजे घर से बाहर शौच के लिए गए थे। तुलसीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी वाहन से उन्हें सीएचसी तुलसीपुर में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सूरसती देवी ने ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि ऑटो-रिक्शा को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)