फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बुजुर्ग व महिलाओं ने उठाई बलरामपुर में विवि स्थापना की मांग

Sun, 09 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराने की मांग को लेकर अब महिलाएं व बुजुर्ग भी लामबंद हो गए हैं। रविवार को श्रीदत्तगंज बाजार में बुजुर्ग व महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजकर बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन



हमें चाहिए विश्वविद्यालय मुहिम चला रहे यूपी प्रेस क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने नेतृत्व में श्रीदत्तगंज बाजार के बुजुर्ग व महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। हाजी शमीम अहमद खान, हशनैन, मो. मुस्तकीम खां, अयान खान, सदफ खां, राबिया खान आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में कहा गया है कि बलरामपुर जिला शैक्षिक दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है।


नीति आयोग ने इसे आकांक्षी जिले में शामिल किया है। ऐसे में यहां के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना आवश्यक है। यहां पर विश्वविद्यालय की स्थापना होने से युवाओं का भविष्य बेहतर होगा। उच्च शिक्षा के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं बलरामपुर में विश्वविद्यालय बनने से आसपास के जनपदों व नेपाल के बच्चों को भी यहां उच्च शिक्षा हासिल करने में आसानी होगा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें