फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: औचक निरीक्षण में पोस्टर के जरिए बच्चों को दी शिक्षा

Wed, 29 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में बच्चों को पढ़ातीं बीईओ कटेहरी सबिस्ता परवीन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना के औचक निरीक्षण के साथ ही बीईओ कटेहरी सबिस्ता परवीन ने मंगलवार को बच्चों को पोस्टर के जरिए पढ़ाया भी। कक्षा एक के शिक्षण कक्ष में लगे टीएलएम पोस्टरों को देख बीईओ ने इसको लेकर बच्चों के ज्ञान को परखा।
विज्ञापन


मेले से जुड़े पोस्टरों को लेकर किए गए सवालों का बच्चों ने जवाब देकर बताया कि वे सब श्रवण क्षेत्र और शिवबाबा आदि मेला जा चुके हैं। पहाड़ा और हिंदी को लेकर किए गए सवालों का जवाब सुनकर बच्चों की पीठ भी थपथपाई। अन्य कक्षाओं में भी बच्चों की पढ़ाई और अन्य रुचि को लेकर पूछा।

शिक्षकों से कहा कि किताबों के साथ टीएलएम पर पूरा ध्यान बनाए रखा जाए। अच्छे ढंग से पढ़ाई, साफ-सुथरे ढंग से एमडीएम बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि हमें किसी भी अच्छी व्यवस्था को और बेहतर करते चलना है। सबिस्ता ने यहां पेयजल, बच्चों के बैठने, रसोई घर, एमडीएम आदि का जायजा लिया। अभिभावकों से उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति को लेकर चर्चा करते रहने का भी निर्देश दिया। कहा कि ऐसा करने से और अच्छे नतीजे सामने आएंगे। इस मौके पर दोनों प्रधानाचार्य राम पलट सिंह और गोवर्धन के अलावा अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें