फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ईसीजी न डिजिटल एक्सरे, कैसे मिले बेहतर इलाज

Tue, 23 Jan 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर का सबसे पुराना मेमोरियल जिला अस्पताल संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जांच के लिए ईसीजी से लेकर डिजिटल एक्सरे तक की सुविधा न होने के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगी दर पर जांच कराने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

मेमोरियल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे जैसी जरूरी जांच सुविधा तक न मिल पा रही है। इससे मरीजों को अस्पताल के बाहर निजी केंद्रों पर जा कर महंगी दर पर जांच कराने को विवश होना पड़ रहा है। मरीजों को इलाज में हो रही इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सदर विधायक पल्टूराम ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को एक पत्र भेजा है। इसमें अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी संसाधन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई है। संसाधनों के साथ ही तैनाती न होने से अस्पताल में इलाज के लिए चिकित्सकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ की भी कमी है। सीएमओ डा. मुकेश रस्तोगी का कहना है कि अस्पताल में इलाज के लिए जरूरी संसाधन व मेडिकल स्टॉफ की तैनाती के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें