फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर में 41 मुख्य स्थानों पर रखे जाएंगे कूड़ादान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने की कवायद में जुटा है। इसके चलते ही नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका की तरफ से 41 सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े कूड़ेदान रखवाएं जाएंगे। ताकि सड़कों पर बिखरने वाले बेतरतीब कूड़े को फैलने से रोककर शहर को साफ सुथरा बनाया जा सके। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका की कंपैक्टर मशीन इन कूड़ेदान का कूड़ा मशीन के अंदर ही निस्तारित कर डंपिंग स्थल पर पहुंचाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित इस कार्ययोजना का क्रियान्वयन जल्दी होगा। इसके तहत स्थापित होने वाले करीब 1100 लीटर क्षमता वाले कूड़ेदान के भरने के बाद पालिका की कंपैक्टर मशीन आकर कूड़ा सहित पूरे कूड़ेदान को उठाकर कचरे को मशीन में भर डंपिंग स्थल पर ले जाकर निस्तारित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें