फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ठंड से अस्पतालों में बढ़े बुखार व कोल्ड डायरिया के मरीज

Thu, 18 Jan 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, बुखार व कोल्ड डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने की सलाह के साथ दवाएं दे रहे हैं। उधर ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी सुबह से छाए घने कोहरे व ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। इस दौरान जिले में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

ठंड के बढ़ते प्रकोप के साथ ही जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी, पचपेड़वा आदि अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, सिर और पेट दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय पांडेय का कहना है कि इस मौसम में बीमारियों से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन और गर्म पानी की भाप जरूर लेना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि ठंड के कारण स्नान करना बंद नहीं कर देना चाहिए। ऐसे में कीटाणु पनप कर बीमारी का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें