-बलरामपुर के नगर कोतवाली में ड्रोन के साथ पकड़े गए अभियुक्त
बलरामपुर। 12-रबी-उल-अव्वल जुलूस के दौरान चौक बाजार के आगे दुकान के सामने शुक्रवार को बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोहल्ला नई बस्ती निवासी अतवारी खान व गोविंदबाग निवासी विकास कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार किया है। जुलूस के दौरान चौक बाजार के आगे दुकान के सामने ड्रोन उड़ाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों के पास से एक ड्रोन व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसप विकास कुमार ने बताया कि आसमान में ड्रोन उड़ाकर लोगों को डराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी प्रभारी निरीक्षकों को ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।