फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वर्दी व नेम प्लेट में दिखेंगे चालक व परिचालक

Thu, 18 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को अयोध्या का दर्शन कराने की कवायद परिवहन विभाग ने तेज कर दी है। 22 जनवरी के बाद से बलरामपुर डिपो से अयोध्या जाने के लिए 25 बसों का संचालन शुरू होगा। खास बात यह है कि अयोध्या जाने वाली बसों के चालक व परिचालक निर्धारित वर्दी के साथ नेम प्लेट में नजर आएंगे। बिना वर्दी व नेम प्लेट के चालकों को कार्यशाला से बस नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में जिले के श्रद्धालु राम लला के दर्शन पूजन के लिए अयोध्या जाएंगे। इस दौरान उन्हें आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसकी तैयारी परिवहन निगम ने तेज कर दी है। डिपो से इसके लिए विशेषतौर पर 25 बसों को लगाया गया है। डिपो से अयोध्या रवाना होने वाली इन बसों के चालक व परिचालक भी वर्दी व नेम प्लेट के साथ सुसज्जित दिखेंगे।
बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि चालक-परिचालक की वर्दी तय करते हुए इससे संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मार्ग पर निरीक्षण के दौरान चालक व परिचालकों के वर्दी व नेम प्लेट की जांच भी होगी। अगर कोई चालक व परिचालक बिना वर्दी ड्यूटी पर मिलेगा तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें