फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.25 करोड़ रुपये से बनेगा ड्रेनेज साइफन, किसानों को होगा फायदा

Sat, 11 Nov 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेइया बाजार(बलरामपुर)। सरयू नहर खंड-प्रथम बलरामपुर बस्ती शाखा के पर 1.25 करोड़ रुपये से 72.500 किलोमीटर ड्रेनेज साइफन का निर्माण होगा। बृहस्पतिवार को सदर विधायक पल्टूराम ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। साइफन का निर्माण होने से हजारों किसानों को इसका फायदा पहुंचेेगा।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि 1980 में नहर निर्माण के बाद से अब तक यहां के किसान बदहाली के आंसू रो रहे थे। दोनों तरफ जलभराव होने से किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। किसान लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन से साइफन बनवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 2017 में जब भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो मैंने मुख्यमंत्री के सामने किसानों की समस्याओं को रखा। दो साल कोरोना काल में निर्माण कार्य की स्वीकृति लंबित थी। लेकिन अब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से साइफन निर्माण की स्वीकृति दी है। साइफन के निर्माण से लगभग दो हजार बीघे खेतों को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राजकुमार वर्न, सहायक अभियंता एसएन त्रिगुन, जेई सत्य प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल, रणविजय सिंह, राम निवास वर्मा, नंद किशोर मिश्र, रंजीत गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव व राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें