अवार्ड के साथ डॉ. प्रवीण कुमार। संवाद
बलरामपुर। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार को भारत श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड ग्रो भारत फाउंडेशन की तरफ से दिया गया है। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित सम्मान समारोह में देश भर से 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रो भारत फाउंडेशन के निर्णायकों की टीम द्वारा चयनित किए जाने पर उन्हें भारत श्री अवार्ड प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आसिफ हुसैन, डॉ. अख्तर, सीपी श्रीवास्तव, अशोक पांडेय व अभिषेक सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद