फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उतरौला के डाॅ. दानिश ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता

Wed, 17 Apr 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
डॉ. दानिश रब्बानी खान
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपीएससी की परीक्षा में उतरौला के इटई रामपुर गांव निवासी डाॅ. दानिश रब्बानी खान ने सफलता हासिल की है। दूसरे प्रयास में उन्होंने 447वीं रैंक हासिल की है। दानिश ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई दुबई में की। इसके बाद लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। फिर कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

डाॅ. दानिश का परिवार कई साल से लखनऊ के खुर्रमनगर में रह रहा है। रिश्तेदार डाॅ. अजीज खां ने बताया कि डाॅ. दानिश के पिता डाॅ. अशफाक रब्बानी खां सऊदी अरब में वैज्ञानिक थे। दानिश भी परिजनों संग सऊदी अरब में ही रहते थे। वहीं के अल जुबैल इंटरनेशनल स्कूल में दानिश ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की। दानिश के भाई डाॅ. दरवेश रब्बानी खां भोपाल में चिकित्सक हैं। यूपीएससी में दानिश के चयन पर रिश्तेदारों व गांव के लोगों ने खुशी जताई है। डाॅ. अजीज खां, आयशा खां, साहिल अजीज खां, रियाज, जमील, अनवार मोहम्मद खां व लकी सहित तमाम लोगों ने डॉ. दानिश को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें