फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मनचलों से डरे नहीं, जुल्म के खिलाफ उठाएं आवाज

Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के रेहरा बाजार ​स्थित सराय खास में महिलाओं को जागरूक करती पुलिसटीम।
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। महिलाएं अपने ऊपर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं। शासन-प्रशासन आपके साथ है। मनचलों की शिकायत पुलिस से व हेल्पलाइन नंबरों पर करें। आपकी समस्या महिला अधिकारी ही सुनती हैं। इसलिए बेहिचक होकर उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को ग्राम सभा सरायखास में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव ने कहीं। कांस्टेबल अनीता सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए शासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108/102, 1930 व 1076 संचालित है। इसके अलावा प्रत्येक थानों पर महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां महिलाएं अपनी समस्या आसानी से बता सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, मिशन शक्ति आदि की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा, झिंकू यादव, विजय सिंह, अनीता सिंह, नीतू व संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें