फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटे और बेटियों में न करें भेद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलरामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटे व बेटियों में भेदभाव न करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य ने कहा कि आज लगभग हर क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी है। बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार व समाज की तरक्की के लिए जरूरी है कि बेटे व बेटी में कोई फर्क न किया जाए। बेटों की तरह बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दी जाए।
तहसीलदार सदर अवधेश कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने भी कन्या भ्रूण हत्या और गिरते हुए लिंगानुपात को रोकने के लिए कानून का पालन सख्ती से कराने की बात कही। जिला महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा ने बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें