फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 19 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 19 दिसंबर को होगा। 15 व 16 दिसंबर को प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 19 को ही मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधारमण तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष, संयुक्त सचिव पद के लिए पांच वर्ष की प्रेक्टिस अनिवार्य होगी।
कार्यकारिणी के छह वरिष्ठ सदस्य जिनकी प्रेक्टिस 15 वर्ष से अधिक तथा छह पद 15 वर्ष से कम प्रेक्टिस के सदस्यों से भरे जाएंगे। सभी अधिवक्ता 15 व 16 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन अपराह्न एक से तीन बजे के बीच प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 19 दिसंबर को बार संघ भवन में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। जिला बार एसोसिएशन के 590 सदस्य अपने पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें