फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला बदर दोनों पुलिस अफसर लाइन हाजिर

Fri, 29 Sep 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीवानी न्यायालय से स्थगनादेश जारी होने के बावजूद भाजपा सांसद की शह पर मनकापुर बाजार में गुरुद्वारा समेत रिहायशी मकान पर जबरन कब्जा कराने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर है। एसपी ने कोतवाल समेत दो निरीक्षकों को मनकापुर कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। शुक्रवार को ''अमर उजाला'' में खबर प्रकाशित होते ही बेशकीमती जमीन व मकान के लालच में फंसे भाजपा सांसद के किरदार को लेकर कोर्ट कचहरी, पुलिस महकमे व चौक-चैराहों पर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मनकापुर के भगत सिंह नगर निवासी गुरबचन कौर के बेशकीमती मकान व उसमें स्थित गुरुद्वारे के संबंध में दायर सिविल वाद में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन 12 के न्यायालय से स्थगनादेश पारित है। इसके बावजूद सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के चार दर्जन समर्थकों ने पुलिस से मिलीभगत कर विवादित संपत्ति पर विपक्षी कुलवंत कौर का जबरन कब्जा करा दिया। इस पर गुरबचन कौर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया था। गुरबचन के अनुसार सांसद के रसूख के कारण एसपी ने भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो विवश होकर उन्होंने मुख्य सचिव, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह आदि 20 पक्षकारों के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी।
बुधवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा व नरेंद्र कुमार जौहरी ने मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व निरीक्षक अरुण कुमार राय की भूमिका संदिग्ध पाते हुए को तत्काल गोंडा जिले से हटाकर किसी दूरस्थ जिले में तैनात करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैकफुट पर आए एसपी अंकित मित्तल ने बृहस्पतिवार रात दोनों निरीक्षकों को मनकापुर कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। एसपी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट डीजीपी ऑफिस भेजी गई है।
विज्ञापन



वहीं, मनकापुर में सिख परिवार के बेशकीमती मकान व उसमें स्थित गुरुद्वारे पर जबरन कब्जे के मामले में पीड़ित गुरबचन कौर के बेटे स्वर्णपाल सिंह और भाजपा सांसद के खास सिपहसालार अंग्रेज सिंह की बीच बातचीत का ऑडियो (अमर उजाला इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो से मामले में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का कनेक्शन सामने आ गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने शुरू से ही अंग्रेज सिंह और सहदेव यादव पर सांसद की तरफ से पैरोकारी कर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि इन दोनों ने गुरुद्वारे और मकान के सामने लगे विवादित संपत्ति के बोर्ड को भी हटाने को कहा था। स्वर्णपाल सिंह ने बोर्ड हटाने से मना कर दिया था। वायरल ऑडियो में पचपुती जगतापुर निवासी अंग्रेज सिंह साफ कह रहे हैं कि मकान सांसद राजा भैया ने ले लिया है। पीड़ित स्वर्णपाल सिंह के अनुसार मकान व गुरुद्वारे पर अपना हक जताने वाली कुलवंत कौर ने दीवानी न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पैरवी, संपत्ति की देखरेख व आवश्यकतानुसार केस आदि दाखिल करने के लिए अंग्रेज सिंह को ही अपना मुख्तार खास (पावर ऑफ अटार्नी) नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें